फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM got medical college's arrangement on ventilator

Hardoi News: डीएम को वेंटिलेटर पर मिलीं मेडिकल काॅलेज की व्यवस्था

Sat, 31 Aug 2024 03:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
DM got medical college's arrangement on ventilator
हरदोई। ऑक्सीजन प्लांट संचालित न होने और अन्य समस्याओं की शिकायत पर डीएम ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तो उन्हें व्यवस्थाएं ही वेंटिलेटर पर मिलीं। पता चला कि प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था ही नहीं है। इतना ही नहीं अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और जलभराव देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। अगले चार दिन में प्लांट से ही वार्डाें में ऑक्सीजन की सप्लाई की नसीहत मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को दी है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगे होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजाें को कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन देने पर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इससे पहले भी अमर उजाला ने मेडिकल काॅलेज में स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों को उजागर किया था। शुक्रवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह मेडिकल काॅलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट देखे, तो जिम्मेदारों ने डीएम को बताया कि एक ऑक्सीजन प्लांट खराब है। बाकी प्लांट चल रहे हैं, लेकिन इनसे वार्डाें में आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और चार दिन में व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। डीएम ने निर्माणाधीन आईपीडी का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। ओपीडी की चारों मंजिल का जायजा लेकर उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं। यहां मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम न होने पर भी डीएम का पारा चढ़ गया। पूरी ओपीडी में कुर्सियों की व्यवस्था कराने, पंखे और कूलर लगवाने के निर्देश भी डीएम ने दिए। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर्य देशदीपक, सीएमएस डाॅ. जेके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम ने पूछा... यहां पानी कैसे पिया जाएगा
एक्सरे कक्ष के बाहर बने वाटर काउंटर की हालत देख डीएम ने नाराजगी जताई। यहां पानी पीने के लिए पाइप तो लगे थे, लेकिन इनमें टोटियां नहीं थीं। साथ ही रनिंग वाटर के लिए बने स्थान पर काई जमी थी। सीएमएस से डीएम ने पूछा बताओ यहां पानी कैसे पिया जाएगा, तो सीएमएस ने चुप्पी साध ली और व्यवस्था सही कराने की बात कही।



डीएम ने खुद गेट पर छोड़ी गाड़ी, सभी से किया अनुरोध
डीएम मंगला प्रसाद सिंह जब निरीक्षण के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचे तो गेट के बाहर ही अपनी गाड़ी छोड़ दी। इसके बाद अंदर उन्हें बेतरतीब ढंग से खड़े कई वाहन नजर आए। इस पर डीएम ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट बताया दिया जाए कि मरीजों को लाने वाले वाहनों के अलावा कोई वाहन अंदर नहीं आएंगे। डीएम ने जन सामान्य से भी अनुरोध किया कि अस्पताल परिसर में वाहन ले जाने की जिद न करें। अगर किसी वाहन में मरीज है तो उसे अंदर जाने दिया जाएगा। मरीज को अंदर उतारने के बाद वाहन बाहर लाकर खड़ा करना होगा। डीएम ने बताया कि पार्किंग की और बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी।




पैथोलॉजी में जांच के लिए बढ़ेंगे चार काउंटर
निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी के दो काउंटर पर भीड़ लगी देख डीएम ने समस्या के बारे में पूछा। पता चला कि जांच कराने के लिए ज्यादा मरीज आ रहे हैं, लेकिन काउंटर दो ही हैं। इस पर डीएम ने मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि शनिवार से ही चार और काउंटर बढ़ा दिए जाएं। ओपीडी के लिए जो पर्चा काउंटर बने हैं, वहां एसी लगवाने के निर्देश भी डीएम ने दिए। इसके साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र में दो प्रसाधन कक्ष और बनवाए जाने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed