{"_id":"58b076d84f1c1b1b4bb23e87","slug":"disabled-man-trampled-by-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने विकलांग युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने विकलांग युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोर्च्युरी के पास बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ने एक विकलांग युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गांव में एक विवाह समारोह में पैदल जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर गांव निवासी रामशंकर (30) पुत्र सूरज पैरों से विकलांग था। शुक्रवार की सुबह गांव में आई बारात में पैदल जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
पेट के ऊपर पहिया निकल जाने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पिता सूरज ने बताया कि वह खेती करता था। उसके दो बेटे एक बेटी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन