{"_id":"6ae32dde547a224b4d097e21","slug":"hardoi-businessman-dies-after-falling-from-his-roof-he-returned-home-with-items-for-karwa-chauth-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: कारोबारी की छत से गिरकर मौत, करवाचौथ का सामान लेकर लौटा था घर, रोते-रोते पत्नी बदहवास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: कारोबारी की छत से गिरकर मौत, करवाचौथ का सामान लेकर लौटा था घर, रोते-रोते पत्नी बदहवास
Thu, 29 Oct 2026 04:58 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:58 PM IST
सार
Hardoi News: पाली नगर में करवाचौथ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मेले से पूजन सामग्री लेकर लौटे कारोबारी की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई। बुधवार रात करीब 11 बजे फोन पर बात करते हुए छत पर गया कारोबारी अचानक नीचे सड़क पर गिर गए थे। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के पाली नगर में लगे मेले से करवाचौथ की पूजा का सामान लेकर बुधवार देर रात घर पहुंचे कारोबारी की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। करवा चौथ की तैयारी में हाथों में मेहंदी लगाए पत्नी बदहवास हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
नगर के रामनगर निवासी डब्लू कुशवाहा (32) कारचोबी का कारखाना घर में ही चलाते थे। बुधवार रात वह नगर में लगे मेले में गए थे। रात लगभग 11 बजे मेले से करवा चौथ की पूजन सामग्री व घरेलू उपयोग की कुछ वस्तुएं लेकर वापस घर आए थे। यहां उन्होंने पत्नी शशि से खाना लगाने के लिए कहा। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
शव पहुंचते ही पत्नी बदहवास
बात करते करते वह छत पर चले गए और इसी दौरान छत से नीचे सड़क पर जा गिरे। उनके गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े। गंभीर रूप से घायल डब्लू को परिजन आनन फानन फर्रूंखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे। शव पहुंचते ही पत्नी शशि बदहवास हो गई।