फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dhan purchasing will start from 61 center from today

61 क्रय केंद्रों पर कल से शुरू होगी धान की लक्ष्यहीन खरीद

Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
dhan purchasing will start from 61 center from  today
मंडी में क्रय केंद्र स्थल पर तौल कांटे की जांच करते जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे। सं - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में गुरुवार से 61 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। मंगलवार को अधिकारी पूरे दिन खरीद की तैयारियों में जुटे रहे। हालांकि अभी शासन स्तर से जनपद को क्रय लक्ष्य ही जारी नहीं किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि शासन से आवंटन प्राप्त होने के बाद उसे एजेंसी व केंद्रवार दिया जाएगा।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। डीएम ने इस बार खाद्य विभाग समेत चार अन्य एजेंसियों के कुल 61 क्रय केंद्र खोलने की स्वीकृति दी है। इनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 23, एसएफसी के 8, एफसीआई का एक व पीसीयू के 14 क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से क्रय केंद्र खोलने को लेकर तैयारियां जारी हैं। मंडी से तौल कांटा समेत अन्य उपकरण व बारदाना जुटा कर केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने कई केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और उपकरणों की क्रियाशीलता जांची। लेकिन मंगलवार तक शासन की ओर से जनपद को क्रय लक्ष्य जारी न होने से खाद्य विभाग व एजेंसियों में संशय जारी है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे का कहना है कि खरीद की शुरुआत समय पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन एजेंसियां खरीद से हुईं बाहर
शासन स्तर से इस बार एग्रो, यूपीएसएस व केकेएन एजेंसियों को धान की सरकारी खरीद से बाहर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर जनपद में एग्रो के तीन क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अब इन्हें कैंसल कर दिया गया है।
राइस मिलों का किया गया सत्यापन
इस बार राइस मिलें सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की कुटाई करेंगी। शासन की ओर से सभी का भौतिक सत्यापन व विभागीय एप के माध्यम से उनकी जियो टैगिंग कराने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मिलों का सत्यापन कर लिया गया है। नजदीक के क्रय केंद्रों से उनका संबद्धीकरण किया जा रहा है।
3157 किसानों का हो चुका पंजीयन
किसानों के पंजीकरण के बाद ही क्रय केंद्र पर धान खरीद की व्यवस्था है। धान खरीद को लेकर शासन की ओर से जून से ही पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण शुरू कराने का आदेश दे दिया गया था। खाद्य विभाग, क्रय एजेंसियों व मंडियों की ओर से अब तक जनपद के कुल 3157 किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि कार्यालय आने वाले किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। जो किसान सीधे केंद्र पर आएंगे, उनका मौके पर पंजीकरण किया जाएगा।

मंडी ने दो क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया
शासन के निर्देश पर इस बार मंडी समितियां भी बतौर खाद्य एजेंसी काम करेंगी। मंडी समिति द्वारा मंडी परिसर में केंद्र खोलकर उन पर धान की खरीद की जाएगी। मंगलवार को मंडी की ओर से प्रशासन को दो क्रय केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव दिया गया है। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि हरदोई व माधौगंज मंडी में क्रय केंद्र खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed