फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deputy CM will review the development works in the district today

Hardoi News: डिप्टी सीएम आज जिले में, विकास कार्याें की करेंगे समीक्षा

Sat, 11 Jan 2025 09:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 11 Jan 2025 09:42 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will review the development works in the district today
- आबकारी मंत्री के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

- स्थलीय निरीक्षण और पत्रकार वार्ता भी करेंगे केशव प्रसाद मौर्य
- गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भाजपा कार्यालय भी जाएंगे
संवाद न्यूज एजेसी
हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हरदोई आएंगे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कलेक्ट्रेट में विकास कार्याें की समीक्षा के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण भी करेंगे।
आम तौर पर हर वर्ष की शुरूआत में ही आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल अलग-अलग तारीखों पर अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करते हैं। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, पासी समाज सम्मेलन और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाता था। इस बार पुरानी रणनीति में बदलाव करते हुए आबकारी मंत्री ने शहर के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया है।
विज्ञापन

--------------------
कार्यक्रम की रूपरेखा
- दोपहर 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मान समारोह में पहुंचेंगे।
- दोपहर 1:00 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
- दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्याें की समीक्षा व पत्रकार वार्ता करेंगे और निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
- शाम 4:00 बजे लखनऊ वापस जाएंगे।

-------------
सर्द मौसम में आज गरमा जाएगी सियासत
सर्दी के बीच आज जिले की सियासत गरमाने की पूरी संभावना है। दरअसल लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कभी सोशल मीडिया पर तो कभी अलग-अलग कार्यक्रमों में कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल और सांसद जय प्रकाश के बीच दूरियां नजर आई हैं। सांसद जय प्रकाश ने नाम लेकर तो नरेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल पर निशाना नहीं साधा, लेकिन इशारों में उन्होंने सब कुछ कह भी दिया। अब आबकारी मंत्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद जय प्रकाश को आमंत्रित नहीं किया गया है। आमंत्रण पत्रों और होर्डिंग्स पर मुख्य अतिथि के रूप में केशव प्रसाद मौर्य, मुख्य वक्ता के रूप में नरेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मिश्रिख सांसद अशोक रावत और अध्यक्षता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का नाम दर्ज है। लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल पहली बार खुले मंच से बोलेंगे। इसको लेकर फिलहाल तो कयास ही लगाए जा रहे हैं, लेकिन माहौल गरमाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीराबाद रोड पर कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं। संवाद

जहांगीराबाद रोड पर कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं। संवाद

जहांगीराबाद रोड पर कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं। संवाद

जहांगीराबाद रोड पर कोहरे के बीच स्कूल जाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed