फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dengu symtoms found in 11 people of gopamau

गोपामऊ में 11 बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि

Mon, 22 Oct 2018 11:51 PM IST
hardoi
hardoi Updated Mon, 22 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
dengu symtoms found in 11 people of gopamau
शिविर में बच्चे को देखते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

गोपामऊ नगर पंचायत क्षेत्र में बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल की जांच के बाद 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्थिति को संभालने के लिए चिकित्सकों की दो टीमों ने सोमवार को भी कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं।  

विज्ञापन

एक सप्ताह से गोपामऊ नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी बाजार, सैयद बाड़ा, बंजारा, खारीकुआं में बुखार का प्रकोप है। अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस संबंध में सीएमओ से वार्ता कर मेडिकल कैंप कराने का आग्रह किया था। शुक्रवार को यहां मेडिकल कैंप में 52 बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से शोहीद खान (23), कसीमा (45) पत्नी शरीफ मिर्जा, बबली (13) पुत्री शरीफ मिर्जा, मुजाहिद (12) पुत्र शरीफ खान, शबीना (15) पुत्री वशीर, असरा (12) पुत्री वशीर, महाविस (45) पत्नी वशीर, रुसिया (23) पुत्री शरीफ खान, हसीन जहां (50) पत्नी उस्मान खां, नबी अहमद (25) पुत्र रज्जाक और आफरीन (4) पुत्री मोहम्मद शमीम को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इन लोगों को चिकित्सकों की टीम ने दवा वितरित की। इसके अलावा सोमवार को कस्बे में दो अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाए गए। कैंप में डॉ. सीबी सिंह, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नईम खान, डॉ. संजू कश्यप, डॉ. अमित सिंह, सुधांशु सिंह, एनएमए आशीष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। सोमवार को भी 72 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed