फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   D.El.Ed student shot dead two days before marriage due to one sided love

Hardoi News: एकतरफा प्रेम में शादी से दो दिन पहले डीएलएड छात्रा की गोली मारकर हत्या

Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed student shot dead two days before marriage due to one sided love
मल्लावां (हरदोई)। एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक ने छात्रा के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा निवासी नौरंग राजपूत की पुत्री संगीता राजपूत (24) डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अजमतनगर ठठिया निवासी माया प्रकाश से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। सोमवार रात वह मां लक्ष्मी और छोटी बहन साधना के साथ छत पर सोई थी। आधी रात के बाद लगभग तीन बजे कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ संगीता के मकान की छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गया।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी के मुताबिक संगीता को उसने छत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। संगीता ने शोर मचाया तो प्रेमचंद्र उसे खींचकर जीने में ले जाने लगा और वहीं तमंचे से लक्ष्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मल्लावां बालेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक बार तुड़वा दी थी शादी, इस बार जान ही ले ली
मृतका के पिता नौरंग घटना के बाद बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र पहले भी एक बार उनकी बेटी की शादी तुड़वा चुका था। उनका कहना है कि पिछले साल उसने संगीता की शादी सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुरवा गांव में तय की थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। इसी दौरान प्रेमचंद्र ने लड़के वालों को भड़का दिया और दुष्प्रचार कर शादी तुड़वा दी। इस बार भी शादी तय होने की भनक प्रेमचंद्र को सोमवार को ही लगी। इस बार उसने संगीता की जान ही ले ली।

ननिहाल आते-जाते संगीता से एक तरफा मोहब्बत कर बैठा था प्रेमचंद्र
कन्नौज जनपद के बद्दापुरवा गांव में संगीता का ननिहाल है। ननिहाल आने-जाने के दौरान संगीता को वहीं के रहने वाले प्रेमचंद्र ने देखा था। मृतका के पिता नौरंग के मुताबिक लगभग दो साल से प्रेमचंद्र लगातार संगीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। संगीता ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने भी प्रेमचंद्र को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र एकतरफा मोहब्बत करता था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।



बेटी को डोली पर बैठाना था, अर्थी बनानी पड़ी
बृहस्पतिवार को संगीता की बरात आनी थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। बुधवार को घर के आंगन में मंडप लगाया जाना था। कई रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच मंगलवार सुबह हुई घटना से सब कुछ उलट गया। पिता नौरंग यही कह रहे थे कि बिटिया को डोली पर बैठाना था और अब अर्थी बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed