{"_id":"60845fe48ebc3e8dbb6591e5","slug":"death-hospital-hardoi-news-corona-hardoi-news-knp625227437","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक : 311 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक : 311 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
फोटो-3- टीका लगवाती सरला देवी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 24 घंटे के दौरान जनपद में 311 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 2331 हो गई है। जनपद में कोरोना से अब तक 137 मौतें होने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है।
पूरे देश की तरह ही जनपद में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 200 से अधिक संक्रमित हर रोज मिल रहे हैं। शुक्रवार को तो जनपद में सारे रिकार्ड टूट गए थे और 333 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।
शनिवार को जनपद में 311 नए संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों के अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी शामिल हैं। जनपद में अब तक 9199 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 2331 है। कोरोना से अब तक जनपद में 137 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
24 घंटे में 138 लोग स्वस्थ भी हुए
पिछले 24 घंटे के दौरान 138 लोगों ने जनपद में कोरोना को मात भी दे दी है। यह सभी लोग पूर्व में संक्रमित पाए गए थे और शनिवार को स्वस्थ हो गए। इनमें से 137 लोगों ने तो अपने-अपने घरों पर ही रहकर कोरोना को हरा दिया। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित को भी स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।