{"_id":"609ea5d08ebc3e6a2a4082a3","slug":"dead-body-railway-track-found-hardoi-news-accused-of-murder-hardoi-news-knp6284029105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कछौना। घर से तिलक मेें जाने की बात कह कर निकले युवक का शव गुरुवार शाम सुठेना फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
कस्बा कछौना के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी आकाश (20) गुरुवार को थाना क्षेत्र के तेरवा गांव निवासी संतोष के घर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था।
शाम छह बजे सुठेना फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। आस पास के लोगों के मुताबिक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की जेब से मिले अभिलेखों के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता जगन्नाथ ने बताया कि आकाश पांच भाइयों में सबसे छोटा था, उसकी छह बहने हैं।
वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, 28 अप्रैल को ही वह घर आया था। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे वह तेरवा निवासी संतोष के यहां जाने की बात कह कर निकला था।
पिता जगन्नाथ ने बेटे आकाश की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के पांच लोगों पर बेटे की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि तहरीर मिली है, परिजनों ने घटना का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।