{"_id":"64caae46e50f399dd30107d7","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-nanihal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1577-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हमारा गांव में ननिहाल में रह रहे युवक का शव मकान के पीछे पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। युवक के कानों में ब्लूटूथ मशीन लगी थी लेकिन, आसपास कहीं कोई मोबाइल नहीं मिला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आलूथोक निवासी आशीष सिंह (18) के पिता संजय सिंह की मौत वर्ष 2019 में हो गई थी। इसके बाद आशीष अपनी मां और दो बहनों के साथ अपने नाना बालकराम के साथ टड़ियावां थाना क्षेत्र के थमरवा गांव में रहने लगा था। बुधवार की सुबह नाना के मकान के पीछे स्थित गोड़े में आशीष का शव पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी से परिजन सकते में आ गए।
घटना की जानकारी गोपामऊ चौकी के प्रभारी मुकुल दुबे को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो दिन बाद जॉइन करनी थी नौकरी
आशीष के पिता संजय सिंह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। मृतक आश्रित कोटे में आशीष का चयन हो गया था। मृतक के मामा राहुल के मुताबिक दो दिन बाद हुसैनपुर विद्युत उप केंद्र में राहुल को लाइनमैन के पद पर जॉइन करना था, लेकिन इससे पहले ही उसने फंदा लगाकर जान दे दी।