{"_id":"674b3fe38fe7720aea0b19ed","slug":"dcm-hits-three-bike-riders-including-mother-and-son-mother-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123262-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां-बेटे समेत बाइक सवार तीन लोगों को डीसीएम ने मारी टक्कर, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां-बेटे समेत बाइक सवार तीन लोगों को डीसीएम ने मारी टक्कर, मां की मौत
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी जंगबहादुरगंज मार्ग पर एक ही बाइक पर सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। घटना में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सड़ीला निवासी मुन्नी देवी (50) अपने पुत्र राजू (18) के साथ बाइक से कुल्हौरा से अपने घर जा रही थीं। उनके साथ गांव की ही बबली (30) पत्नी विमलेश भी थीं। दिन में लगभग तीन बजे कुल्हौरा मोड़ पर पहुंचते ही पिहानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू व बबली गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़ कर फरार हो गया। डीसीएम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका मुन्नी देवी के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।