फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CT scans can be done in the hospital from today

Hardoi News: आज से अस्पताल में हो सकेंगे सीटी स्कैन

Thu, 04 Apr 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 04 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
CT scans can be done in the hospital from today
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार से खराब चल रही सीटी स्कैन मशीन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आर्य देश दीपक के सख्त तेवरों के बाद बुधवार शाम दुरुस्त हो गई है। आज से मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क और निर्बाध मिलेगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन लगी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क दी जाती है।
विज्ञापन

बीते रविवार से सॉफ्टवेयर में खामी आने के कारण सीटी स्कैन मशीन काम नहीं कर रही थी। बुधवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेकर प्राचार्य ने संबंधित कंपनी के जिम्मेदारों से बातचीत कर बुधवार को ही हर हाल में इंजीनियर भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कंपनी के इंजीनियर राहुल कुमार बुधवार शाम चार बजे जिला अस्पताल पहुंचे और तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद मशीन दुरुस्त कर दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed