फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Crowd of patients seen in X-ray room, 112 X-rays done on the second day of Holi

Hardoi News: एक्सरे कक्ष में दिखी मरीजों की भीड़, होली के दूसरे दिन हुए 112 एक्सरे

Sat, 15 Mar 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients seen in X-ray room, 112 X-rays done on the second day of Holi
हरदोई। होली के दूसरे दिन भले ही अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक नहीं रही, लेकिन होली के हुड़दंग ने घायलों की संख्या में इजाफा दिखा। इस वजह से पूरे अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ एक्सरे कक्ष के बाहर नजर आई। होली के दूसरे दिन ही 100 से अधिक एक्सरे किए गए। इनमें घायलों की संख्या भी काफी अधिक रही।
विज्ञापन

त्योहार का दूसरे दिन होने की वजह से मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शनिवार को आधे समय के लिए ही ओपीडी का संचालन हुआ। पर्चा काउंटर पर सुबह 11 बजे तक ही पर्चे बनाए गए। मरीजों की भी अधिक भीड़ न होने की वजह से चिकित्सक भी अपने कक्षों में एकांत बैठे नजर आए। मरीजों की कम संख्या की वजह से चिकित्सक और स्टाफ ने राहत की सांस ली, लेकिन एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की काफी भीड़ नजर आई। होली के हुड़दंग में शुक्रवार तक काफी अधिक हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार दोपहर तक 140 मरीज भर्ती किए गए। इसमें 44 मरीज सड़क हादसे के रहे। ऐसे में अस्पताल में भर्ती और अन्य रोगों समेत सड़क हादसे के कुल 112 मरीजों के एक्सरे किए गए। एक्सरे कक्ष प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसों सहित अन्य रोगों के मरीजों का एक्सरे किया गया है। इस वजह से मरीजों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed