फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth murser

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 12 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 12 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth murser
खून - फोटो : logo

हरदोई। शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह देर शाम बड़े भाई के घर से बाइक पर निकला था। कुछ देर बाद भाई को फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे बंधक बनाए हैं। भाई की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो नवीन फल मंडी के पास उसकी लाश मिली।

विज्ञापन


भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
लोनार के मूल निवासी शिक्षक शीतला बक्स सिंह शहर के आजाद नगर मोहल्ले में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा आशुतोष नगर विकास बैंक में क्लर्क है, वह गंगा नगर कालोनी में अलग मकान में रहता है। छोटा बेटा अभय प्रताप सिंह (25) ने आप्टोमेट्रिक का डिप्लोमा किया था। वह बावन ब्लॉक के जगदीशपुर में चश्मे टेस्ट करने का काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार शाम अभय, बड़े भाई आशुतोष के घर गया था। वहां से रात नौ बजे घर जाने के लिए बाइक से निकला था। लगभग दस बजे उसने आशुतोष को फोन करके बताया कि कुछ लोग उसे बंधक बनाए हैं। इतनी बात हुई थी कि फोन कट गया। आशुतोष ने काल बैक की तो मोबाइल स्विच आफ बता रहा था। अनहोनी की आशंका पर आशुतोष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की। देर रात नवीन फल मंडी मोबाइल टावर के पास अभय का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सिर और पैर में गोली लगी थी। मौके पर 315 बोर और 32 बोर के दो तमंचे पड़े मिले। अभय की बाइक शव से कुछ दूर पड़ी थी। बाइक की चाभी और मोबाइल जेब में था। भाई आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। भाई ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। दो साल पहले अभय की शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed