फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Younger kidnapped youth by misbehaving with a woman

युवती से दुष्कर्म कर छोटी बहन का अपहरण कर ले गए युवक

Tue, 09 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 09 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Younger kidnapped youth by misbehaving with a woman
रेप - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह धियर महोलिया निवासी तीन युवकों ने एक घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी छोटी बहन का अपहरण कर ले गए। युवती और उसकी बहन घर में अकेली थी। घर के सदस्य शुक्रवार शाम किसी काम से घर से बाहर गए थे। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने आरोपी युवकों के  खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में निवासी युवती (19) के घर के सदस्य शुक्रवार को घर से बाहर गए थे। घर पर युवती और उसकी छोटी बहन थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे मेन गेट की कुंडी खटखटाने की आवाज सुनाई दी। इस पर युवती छोटी बहन (16) को कमरे में सोता छोड़कर दरवाजा खोलने गई।
विज्ञापन


दरवाजा खोलने से पहले उसने आवाज देकर पूछा कौन है। इस पर कुं डी खटखटाने वाले युवक ने अपने को धियर महोलिया निवासी रिंकू और जरूरी काम की बात कहते हुए दरवाजा खोलने को कहा। रिंकू युवती का परिचित था। इसके चलते उसने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार दरवाजा खोलते ही रिंकू व उसके दो भाई पिंकू और धर्मेंद्र घर में घुस आए। दरवाजे में कुंडी लगा दी। इसके बाद रिंकू ने युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान शोरगुल सुनकर युवती की छोटी बहन भी मौके पर पहुंच गई और विरोध करने लगी।

इस पर रिंकू के दोनों भाइयों ने बहन को पकड़ लिया। इसके बाद अलमारी में रखे 15,000 रुपये चेन व गहने लूट लिए। इसके बाद छोटी बहन को उठा कर आरोपी युवक फरार हो गए। युवती के अनुसार बदनामी के कारण उसने शोर नहीं मचाया। फोन से सूचना परिजनों को दी।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिजन घर पहुंचे। इसके बाद बहन की खोजबीन करने आरोपी युवक के घर गए। तीनों युवक घर पर नहीं थे, परिजनों ने उनके बारे में जानकारी होने से इनकार करते हुए भगा दिया। रविवार दोपहर 12:30 बजे पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी।


प्रभारी कोतवाल एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धियर महोलिया निवासी रिंकू, पिंकू व धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed