फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   young girl deadbody found hanged on tree

पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Sat, 07 Oct 2017 10:50 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 07 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन

शौच को निकली युवती का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इनके अनुसार, मानसिक तौर से बीमार होने के कारण ही युवती ने फ ांसी लगाई है।

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली के बैफरिया गांव निवासी खुशीराम की बेटी अर्चना (22) ने करीब तीन साल पहले ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद से वह घर पर ही रहती थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से वह शौच के लिए खेतों की तरफ निकली थी। करीब छह बजे उधर की ओर निकले ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे खड़े आम के पेड़ से उसका शव दुपट्टे से लटकता देखा। लोगों ने जानकारी परिजनों को दी। पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने बताया कि अर्चना पिछले चार महीने से मानसिक तौर से बीमार थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। कहा कि मानसिक तौर से बीमार होने के कारण ही बेटी ने आत्महत्या की है। परिवार में वह सबसे बड़ी थी। परिवार में मां नन्हीं के अलावा दो भाई अतुल व कुलदीप हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed