{"_id":"5c323e27bdec223c714824cc","slug":"women-died-in-accident-people-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से महिला की मौत, लगाया जाम
Sun, 06 Jan 2019 11:13 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
कस्बे में बंगाली चौराहे के पास कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटा लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लोधी गांव निवासी शिवरानी (45) पत्नी शिवरतन छोटी बेटी प्रियांशी के साथ रविवार को रिश्तेदार से मिलने कस्बा चौराहे के पास स्थित ग्राम नई बस्ती आई थी। वापस जाते समय कस्बे में बंगाली चौराहे के पास हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवरानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। नाराज लोगों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसओ ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। शिवरानी के परिजनों ने बताया कि उसके चार बेटे और पांच बेटियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन