फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman killed, burned face with acid

हरदोई में युवती की हत्या, तेजाब से चेहरा जलाया

Tue, 05 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 05 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, burned face with acid
कहीं आपके ही सिर न फूट जाए ये बम! - फोटो : gettyimages

हरदोई। एक युवती की हत्या कर उसकी लाश सुरसा थाना क्षेत्र में फेंक दी गई। उसका चेहरे और प्राइवेट पार्ट को तेजाब से जलाया गया था। पुलिस को उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार सुबह 7 बजे ग्राम पचकोहरा के निकट सड़क किनारे करीब 32 वर्षीय युवती का शव मिला। वह लाल कुर्ती व सफेद पैजामी पहने थी। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। चेहरा और प्राइवेट पार्ट तेजाब से जला था।
विज्ञापन


सूचना पर सुरसा थाने के एसओ विनय मिश्र मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर कोई पहचान नहीं सका। बाद में सीओ सिटी राम लाल राय ने भी मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि युवती की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस को घटना का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed