फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Toilet in the name of the 4.16 million began investigating the embezzlement

शौचालय के नाम पर हुए 4.16 करोड़ के गबन की जांच शुरू

Wed, 07 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Toilet in the name of the 4.16 million began investigating the embezzlement
जिले में शौचालय के नाम पर हुए 4.16 करोड़ के गबन के मामले की जांच शुरू हो
विज्ञापन
गई है। उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी से माहभर में जांच कराकर रिपोर्ट तलब किया है। मामला वित्तीय वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 का है।  डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम और निर्मल भारत अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2012-13 और 2013-14 में शौचालयों का निर्माण कराया गया था।

इस मामले में जिले के निवासी मोतीलाल यादव ने उच्च न्यायालय में पीआईएल दायर किया। पीआईएल में तत्कालीन डीपीआरओ हरिशंकर मिश्र (वर्तमान आजमगढ़ डीपीआरओ) को आरोपित किया है। इसमें उन पर मानक विहीन शौचालय का निर्माण करवाकर 41648400 रूपये का गबन करने का आरोप लगाया है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दोनों वित्तीय

वर्षों के दौरान बनवाए गए शौचालयों की जांच कराने का आदेश दे दिया। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में प्रमुख सचिव पंचायत राज चंचल तिवारी को एक माह में जांच आदेश दिया है। उन्होंने निदेशक के माध्यम से जिलाधिकारी रमेश मिश्र को जांच कर

एक माह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने भी इस संबंध में डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडेय को जांच कराने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि दोनों वित्तीय वर्ष के दौरान शौचालय बनाए गए हैं अथवा नहीं, इसकी जांच होगी और जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed