{"_id":"6aa9a57f54132698730a7097","slug":"bjp-leaders-brother-lodges-complaint-over-dispute-regarding-tractor-washing-badaun-news-c-123-1-bdn1037-173202-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
बिसौली। गांव सर्वा में सोमवार देर शाम ट्रैक्टर धोने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के जिला मंत्री और पूर्व सांसद के प्रतिनिधि के परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ था। घटना में छतों से पथराव होने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। इस प्रकरण में भाजपा जिला मंत्री के भाई की तहरीर पर दूसरे पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरा पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है।
सोमवार शाम करीब 6 बजे गांव सर्वा निवासी भारत सिंह ट्रैक्टर की धुलाई कर रहा था। इसी बात को लेकर भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के भाई और भतीजे से विवाद हो गया। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। पथराव और मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हुए थे।
भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल के भाई लोकेश की तहरीर पर पुलिस ने भारत सिंह, देवीदास, सुमित, गोविंद, थान सिंह, कैलाश, मनोज सिंह, भुवनेश, पीतम और रामबाबू के खिलाफ बलवा व मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व सांसद के प्रतिनिधि सनवीर पाल पक्ष के लोगों ने भी तहरीर दी है, लेकिन उनकी मंगलवार तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी, जिससे वह कोतवाली के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।