फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Could not appear in Jordan due to a hearing in Delhi.

Maharajganj News: दिल्ली में सुनवाई के चलते जार्डन नहीं हो सका पेश

Wed, 16 Sep 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Could not appear in Jordan due to a hearing in Delhi.
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में थी सुनवाई, 28 को अगली तारीख
विज्ञापन

- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में थी सुनवाई
- धोखाधड़ी व आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम में चल रही सुनवाई
महराजगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को ब्रिटिश नागरिक जार्डन की पेशी नहीं हो सकी। जार्डन की पैरवी कर रहे प्राधिकरण के लीगल डिफेंस आशुतोष पांडेय ने बताया कि जार्डन का एक मुकदमा दिल्ली में चल रहा है। वहां की अदालत में जार्डन को प्रस्तुत करने के लिए गोरखपुर कारागार प्रशासन 14 सितंबर को ले गया है, ऐसे में यहां की अदालत में जार्डन को नहीं प्रस्तुत किया जा सका। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तय की है।

11 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर एसएसबी ने जार्डन को बिना वीजा पासपोर्ट के नेपाल जाने के दौरान गिरफ्तार किया था। सोनौली कोतवाली पुलिस को सुपुर्द जार्डन पर पहले आव्रजन व विदेशी अधिनियम 2025 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हुई। नागरिकता पर फंसे पेंच के कारण पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में देरी हुई। 26 अगस्त की सुनवाई में जार्डन के ब्रिटिश नागरिकता की पुष्टि के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया। इसमें धोखाधड़ी की तीन धाराएं बढ़ाई गई लेकिन तय तारीख की सुनवाई में मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के चलते प्रभारी न्यायाधीश देवेंद्र प्रताप सिंह ने सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख तय की थी लेकिन गोरखपुर कारागार प्रशासन उसे दिल्ली के एक मामले में पेशी पर 14 सितंबर को ले गए जिसके चलते महराजगंज में उसकी पेशी नहीं हो सकी। इसकी अनुमति कारागार अधीक्षक गोरखपुर की तरफ से दो दिन पहले ली गई थी। मंगलवार की सुनवाई के दौरान लीगल डिफेंस की दलीलों को सुनने के बाद मुकेश यादव की कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed