फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hardoi youth dies in accident; was travelling to Ghaziabad by bike.

Shahjahanpur News: हादसे में हरदोई के युवक की मौत, बाइक से जा रहे थे गाजियाबाद

Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hardoi youth dies in accident; was travelling to Ghaziabad by bike.
सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर (शाहजहांपुर)। हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के सजीनावा गांव निवासी बाइक सवार सुनील (40) की सोमवार देर शाम तिलहर थाना क्षेत्र में नगरिया चौकी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से गाजियाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सुनील करीब 12 वर्षों से गाजियाबाद के मोहननगर-लोनी क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के साथ रहकर कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। करीब पांच दिन पहले उनके घर पर पूजा का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह पत्नी रितू और बच्चों के साथ गांव आए थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सुनील की पत्नी और बच्चे कार से, जबकि वह खुद बाइक से गाजियाबाद के लिए निकले थे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पास पहुंचने पर किसी वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, कार से जा रहीं उनकी पत्नी बरेली पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुनील के पास मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। देर रात पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। पत्नी रितू रोते-रोते कई बार बेहोश हो गईं। परिजनों ने बताया कि सुनील हेलमेट पहनकर घर से निकले थे। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed