फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three accused arrested within eight hours for theft at a house under construction.

Panchkula News: निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी आठ घंटे में गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested within eight hours for theft at a house under construction.
बिजली के तार और सेनेटरी का सामान चोरी कर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने निशानदेही पर पूरा सामान किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार और सेनेटरी का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी पवन, सेक्टर-4 मनसा देवी कॉम्प्लेक्स निवासी फुरकान उर्फ करण और मनसा देवी मार्केट सेक्टर-4 निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दो सीमेंट की बोरियों में भरकर ले गए थे सामान
पुलिस के अनुसार, जींद के मूल निवासी और वर्तमान में पंचकूला में रह रहे एक व्यक्ति ने 13 सितंबर को थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता निर्माणाधीन मकान की देखरेख करता है। उसने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात कुछ युवक मकान में घुसे और वहां से बिजली के तार व सेनेटरी का सामान चोरी कर ले गए। आरोपी चोरी का सामान दो सीमेंट की बोरियों में भरकर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद थाना मनसा देवी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुनीष कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को करीब आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड में बरामद किया चोरी का सामान
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि आरोपियों को 14 सितंबर को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उनका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद तीनों आरोपियों को मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed