फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in accidents

हादसों में तीन की मौत

Mon, 08 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई
ब्ययूराो, अमर उजाला हरदाोई Updated Mon, 08 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बावन। हरपालपुर क्षेत्र में बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, लोनार क्षेत्र में एक चार वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बीसीजी का टीका लगने के बाद बालिका की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने आरोप को गलत बताया है। उधर, लखीमपुर में सड़क हादसे में घायल वृद्धा की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर क्षेत्र के ग्राम महितापुर निवासी विजय सिंह (45) पुत्र बालादीन कुशवाहा कसबा हरपालपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वहीं पर परिवार के साथ रहते थे। रविवार को वह अपने साथ अनिल (35) पुत्र रामसरन निवासी समरिया थाना हरपालपुर के साथ बाइक से महितापुर जा रहे थे। रास्ते में मिघौली-भटौली के बीच बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार विजय सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, लोनार क्षेत्र में एक चार वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बीसीजी का टीका लगने के बाद बालिका की मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने आरोप को गलत बताया है। बालिका का आनन फानन में गांव में अंतिम संस्कार करा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरैला निवासी अमित पासवान की चार वर्षीय पुत्री गोलू को शनिवार को दोपहर 12 बजे बीसीजी का टीका लगाया गया था। इसके बाद वह घर चली गई। घर में रात में उसकी अचानक मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पिता का आरोप था कि बीसीजी का टीका लगने के बाद ही उसकी मौत हो गई। मगर ग्रामीणों ने उसकी पुत्री का आनन फानन में अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। उधर, इस बाबत स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विनीत तिवारी का कहना है कि टीका के कारण उसकी मौत नहीं हुई, क्योंकि अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, पिहानी क्षेत्र के पीरपुर निवासी शिवानी (65) बीते दिनों लखीमपुर के मैंगल गंज निवासी अपने दामाद अमर सिंह व दूसरे दामाद जय सिंह से मिलने गई थी। शनिवार की देर शाम वह अमर सिंह के घर से जय सिंह के घर जा रही थी। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

इंसेट---
सड़क हादसों में चार युवक घायल, भर्ती
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उन्नाव के थाना आसिवन के ग्राम मुंशी खेड़ा निवासी सर्वेश (25) पुत्र सुमेर, राजकुमार (35) पुत्र शेरा और सैद्दानपुर निवासी पिंटू (25) पुत्र छेदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह लोग शहर में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed