फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   thief took away goods from house

घर से लाखों का माल ले गए चोर

Wed, 28 Nov 2018 11:13 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Wed, 28 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
thief took away goods from house
चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात भट्ठा मालिक के घर से नगदी और जेवरात सहित लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी लक्ष्मी नारायण अग्निहोत्री के मकान में पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रनियापुर निवासी राजीव सिंह चौहान पुत्र महेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनके गांव में भागवत कथा चल रही है। जिस पर वह तीन दिन पूर्व परिवार के साथ घर चले गए थे। शहर के मकान में ताला लगा था। बुधवार देर शाम जब वह गांव से परिवार के साथ वापस आए तो गेट खुला देख कर भौचक्के रह गए। वह मकान के अंदर गए तो सभी कमरों के ताले टूटे थे। एक कमरे में रखी अलमारी का भी ताला गायब था। घर में चोरी की जानकारी होते ही परिजन सकते में आ गए और पुलिस को सूचना दी। एसआई सुधा सिंह और्र  अभिलाष मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। राजीव सिंह ने बताया कि चोर घर में रखे 70 हजार रुपये और करीब छह लाख रुपये के जेवर उठा ले गए हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे पूर्व भी शहर में चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी महेश नाथ पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस कर्मियों को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed