{"_id":"58dd4de64f1c1b360763e0bb","slug":"theft-of-millions-in-the-brick-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठे में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट भट्ठे में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
भट्ठे पर मौजूद भाजपा नेता के भतीजे व अन्य।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र के औडेरी गांव में बुधवार रात ईट भट्ठे में लाखों रुपयों की चोरी हो गई। चौकीदार ने पुलिस को डकैती पड़ने की सूचना दी। आशंका पर पुलिस ने चौकीदार और मुनीम को हिरासत में ले लिया। भट्ठा मालिक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अखिलेश पाठक के भाई कौशल पाठक हरदोई शहर में रहते हैं। उनका शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव के मजरा औडेरी में रैना ब्रिक फील्ड नाम से ईट भट्ठा है। फत्तेपुर शिवगुलाम गांव निवासी रामौतार भट्ठे पर आठ साल से मुनीम है। मुनीम के गांव का महेश भी यहीं पर काम करता है।
विज्ञापन
बद्दापुर गांव का गिरीश भट्ठे पर करीब चार साल से चौकीदार है। बुधवार रात गिरीश भट्ठे पर बने कार्यालय की दूसरी मंजिल पर सोया था। पीड़ित ने बताया कि कार्यालय में बक्से में दो लाख 31 हजार रुपये रखे थे। चौकीदार के अनुसार रात करीब 12 बजे छह बदमाशों ने भट्ठे पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बरामदे में पड़े तख्त को दीवार के सहारे खड़ा कर तीन बदमाश ऊपरी मंजिल पर चढ़ गए और चौकीदार को उसके स्वेटर से बांध दिया। बदमाश बक्सा तोड़कर रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने खुद को छुड़ाया और फत्तेपुर शिवगुलाम गांव जाकर मुनीम को सूचना दी।
मुनीम ने भट्ट मालिक और पुलिस को जानकारी दी। रात करीब दो बजे डायल-100 और शाहाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने जांच पड़ताल की। चौकीदार की कहानी पुलिस और भट्ठा मालिक के गले नहीं उतरी।
पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार और मुनीम को हिरासत में ले लिया है। भट्ठा मालिक कौशल पाठक ने चोरी की तहरीर देकर मुनीम और चौकीदार पर शक जताया है।
शाहाबाद कोतवाल विनोद वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात में चौकीदार और मुनीम का हाथ लग रहा है। डकैती की बात फर्जी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कौशल पाठक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चौकीदार गिरीश ने भट्ठा मालिक और पुलिस को बताया कि रात में वह कार्यालय की पहली मंजिल पर लेटा था। दीवार के सहारे तख्त लगाकर बदमाश ऊपर चढेे़ और उसे स्वेटर से बांध दिया।
चौकीदार ने बदमाशों की संख्या छह बताई। बदमाशों के जाने के बाद उसने खुद को बंधन मुक्त किया। जब छत पर चढ़ते ही तीन बदमाशों ने चौकीदार को दबोच कर बांध दिया तो उसे छह बदमाश कैसे दिख गए।
बदमाशों के जाते ही उसने खुद के बंधन खोल लिए। पूछताछ में मुनीम के बारे में बार-बार सफाई देने से पुलिस को चौकीदार और मुनीम पर शक हो गया। भट्ठा मालिक के भतीजे सोनू पाठक का कहना है कि चौकीदार की कहानी डकैती गले नहीं उतर रहे है।