फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The police's negligence happened in Bhagwat Katha

पुलिस की लापरवाही से भागवत कथा में हुआ बवाल

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The police's negligence happened in Bhagwat Katha
बवाल के बाद सड़क पत्थराें से भर गया - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  मोहल्ला राधानगर में भागवत कथा में हवाई फायरिंग और पथराव कोतवाली पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ था। गुरुवार रात भी हमलावरों ने हंगामा व पथराव किया था लेकिन तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दूसरे दिन विवाद होने पर पुलिस ने एक नामदज और 11 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन 12 घंटे बाद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला राधानगर में शुक्रवार रात भागवत कथा के दौरान हुई हवाई फायरिंग में पीड़ित राजू की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने इसी मोहल्ला के निवासी रवी गुप्ता व उसके 11 साथियों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई। राजू गुप्ता का कहना है कि गुरुवार क ो भागवत कथा के दौरान रवी और उसके साथी आए थे।
विज्ञापन


वह नशे में थे और महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध किया तो गालीगलौज व ईंट पत्थर चलाए। जिसमें राजू के बहनोई दिनेश (30) घायल हो गए थे। राजू ने गुरुवार को ही मारपीट की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। रवी और उसके  साथियों को पुलिस से शिकायत करना नागवार गुजरा। इसी के चलते शुक्रवार रात भागवत कथा के दौरान करीब 8:30 बजे रवी अपने अन्य 11 साथियों के  साथ असलहे लेकर पहुंचा और कथा पंडाल के पास हवाई फायरिंग चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कथा सुन रहे श्रोताओं में भगदड़ मच गई। करीब 12 से 14 राउंड गोलियां चलाने के बाद आरोपी भाग निकले। घटना से गुस्साए मोहल्लावासियों ने बिलग्राम चुंगी चौराहा पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी क ी थी। बवाल बढ़ता देख एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान और प्रभारी कोतवाल राजन कुमार पहुंचे थे। एएसपी ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया था।


कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच कराई गई थी। पूछताछ में किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया था और न ही उन्हें किसी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली थी। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed