फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   robbers injured women and looted house

महिला को घायल बदमाशों ने घर में की लूटपाट

Tue, 20 Nov 2018 11:08 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Tue, 20 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
robbers injured women and looted house
घायल मीना शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चित्तरपुरवा में सोमवार रात एक घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बेलचा मारकर घायल कर दिया। नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चित्तरपुरवा में अमर पाल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह सहारनपुर में एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार रात 11 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से चले गए। घर पर उनकी पत्नी मीना (35), पुत्री श्रेया शर्मा (14) और पुत्र श्रेयांश (10) थे। श्रेया और श्रेयांश कमरे में सो गए। जबकि मीना बरामदे में चारपाई पर सो गई। रात करीब डेढ़ बजे कुछ आहट होने पर मीना की आंख खुली तो उसने घर के अंदर तीन लोगों को देखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती एक ने बेलचे से उस पर प्रहार कर दिया। इसमें वह बेहोश हो गई। बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर जेवर  और नगदी ले जाने लगे। इस बीच श्रेया की आंख खुल गई। उसने एक बदमाश को सीढ़ी से छत पर जाते देखा और जमीन पर बेहोश पड़ी मां को झकझोरा तो वह कुछ होश में आई। श्रेयांश भी जग गया। मंगलवार सुबह मीना ने पिता नन्हेंलाल निवासी कौशलपुरी शहर कोतवाली को सूचना दी। जिस पर वह घर पहुंचे। पुलिस ने घायल मीना शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना अमर पाल को दी गई। वह दोपहर बाद घर पहुंचे और शहर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोर सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, एक मटरमाला, एक जोड़ी पायल और पांच हजार रुपये  ले गए हैं। वह मीना का पर्स भी ले गए। लूटपाट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विसेन, सीओ सिटी विजय कुमार राना, शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने शहर कोतवाल को जल्द घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कर खुलासा करने के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। मौके से फिंगर प्रिंट लिए। अन्य कई वस्तुओं के नमूने लिए, जिनको जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन


नहीं बंद किया था गेट
हरदोई। घटना के विषय में श्रेया ने बताया कि छत पर जीने में दरवाजे लगे हैं। सोमवार रात वह दरवाजे बंद करना भूल गई। इसी कारण बदमाश छत से घर के अंदर दाखिल हो गए। छत पर ही एक डंडा भी पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी के घर को भी बनाया निशाना
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्तरपुरवा निवासी अमरपाल के मकान से लगा परमानंद कश्यप का मकान है। सोमवार रात उनके परिवार के सभी सदस्य बावन चुंगी पर बने पुराने मकान में गए थे। घर पर ताला लगा था। परमानंद ने बताया कि चोर उनके गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी से एक हजार रुपये ले गए। मंगलवार सुबह गांव वालों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। बदमाश छत के रास्ते ही फरार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed