{"_id":"590cc66a4f1c1b810d443d63","slug":"report-filed-by-police-by-writing-reconciliation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलहनामा लिखाकर पुलिस ने दर्ज कर दी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुलहनामा लिखाकर पुलिस ने दर्ज कर दी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 06 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। नगर के मोहल्ला बेनीगंज में मारपीट के आरोपों की जांच करने गई पुलिस की आरोपी युवक के परिजनों से मारपीट हुई थी। जिसमे जिसमें पुलिसकर्मी को भी चोटें आई थीं। इसके बाद महिला पुलिस पहुंची और आरोपी के घर की महिलाओं को थाने लाकर सुलहनामा लिखवाया था। अब पुलिसकर्मी ने अपने को गंभीर चोटें दिखाते हुए तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी संतोष रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने 30 अप्रैल को रिषभ बाजपेई निवासी कटरा बेनीगंज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे एसएसआई राजपाल सिंह, सिपाही संदीप यादव और वसीम खान रिषभ के घर गए थे। कई आवाजें देने के बाद भी रिषभ घर से नहीं आया। इस पर सिपाही संदीप यादव ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान रिषभ के परिजनों ने यह कहते हुए कि बगैर वारंट आप घर के अंदर नहीं आ सकते।
विज्ञापन
दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। इससे दरवाजे के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे सिपाही का हाथ दरवाजें में फंस गया। जिससे हाथ में चोटें आ गई। मामले की जानकारी होने पर थाने से महिला पुलिस पहुंची थी रिषभ के घर की महिलाओं को थाने ले आई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने में पुलिस माफीनामा लिखाकर उन लोगों से दस्तखत करा लिए थे। अब मामले में पुलिस ने रिषभ समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जबकि पुलिसकर्मियों ने ही घर में घुसकर रिषभ की दादी, मां और पत्नी संतोष को पीटा था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर एसपी, डीएम व सीएम तक गुहार लगाएंगे। सीओ अरिवंद वर्मा ने बताया कि आरोप निराधार हैं। रिषभ से पूछताछ के लिए पुलिसकर्मी गए थे। जहां पर घर क ी महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था। बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।