फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pregnant lady died in mysterious condition

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

Fri, 08 Jun 2018 11:22 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Fri, 08 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady died in mysterious condition
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी  मंजू (22) पत्नी आशू का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। भाई सुशील निवासी म्योनी सुरसा ने बताया कि एक साल पहले उसने बहन की शादी की थी। ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसको प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते बहनोई ने बहन की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मंजू सात माह की गर्भवती थी। चर्चा है कि उसके पिता और भाई उसको विदा कराने आए थे। आशू के पिता और मंजू के पिता गांव में टहलनेेेेे निकल गए। इस बीच आशू ने मंजू को गर्भवती होने के कारण मायके न जाने की बात कही। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और महिला ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल अमर पाल शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed