{"_id":"58791f254f1c1b5724ba8005","slug":"nsa-accused-of-double-murder-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर लगाया एनएसए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर लगाया एनएसए
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : प्रतीकात्मक
हरदोई। बघौली थाना के गोंडाराव कसबे में अक्तूबर में दो भाइयों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के पांच आरोपियों पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंडाराव के मजरा तिलकपुरवा निवासी कमलेश, उनका भाई विवेक उर्फ झबुले, पुत्तू लाल और राहुल पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को उनकी पेशी थी। कमलेश, विवेक और पुत्तू लाल पेशी पर जाने के लिए निकले थे। गोंडाराव कसबे में विवेक और पुत्तूलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
दोनों भाइयों से पीछे चल रहे कमलेश ने भाग कर जान बचाई थी। कमलेश ने तिलकपुरवा गांव निवासी गंगू उर्फ जगुना लाल, प्रेम पांडेय, उनके बेटे सुधीर पांडेय, झल्लू उर्फ देवीशरण और बेनीगंज के लोघौरा गांव निवासी अरुण मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुशील और मंगू के पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए थे। एसपी राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि चारों आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष बघौली बृजेश त्रिपाठी को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है।