फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Not showing the film organically

फिल्म न दिखाने पर बवाल

Tue, 26 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 26 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Not showing the film organically
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कठमा गांव में पुरानी रंजिश में मंगलवार को बवाल हो गया। असलहों से की गई फायरिंग से पांच दर्जन लोग घायल हो गए। इसके अलावा अंधाधुंध चले ईंट पत्थर से राहगीरों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कठमा गांव निवासी राहुल मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। इसी बीच पड़ोस मेें रहने वाले धर्मेंद्र और सुनील पहुंच गए। दोनों ने राहुल से फिल्म दिखाने के लिए कहा। राहुल ने मना कर दिया। आरोप है कि इस पर दोनों गाली गलौज करने लगे। राहुल ने गिरिंद्र, प्रकाश, राजेश, अंकित के साथ लाठी-डंडे व तमंचे से धर्मेंद्र पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने बीच बचाव करने आए मुनेश्वर, जागेश्वर, उमा देवी, इस्मिता के साथ भी मारपीट की। इसमें सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष से राहुल और दूसरे पक्ष से गिरिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का इलाज कराया गया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाद के कारण गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed