{"_id":"58b9b2eb4f1c1b214e831ace","slug":"millions-of-home-jewelry-cash-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लाखों के जेवर, नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लाखों के जेवर, नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कछौना में चोरी का सामान दिखातीं सोमवती।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना (हरदोई)। कोतवाली के मोहल्ला रेलवेगंज में गुरुवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नगदी, जेवर समेत दो लाख का सामान चुरा लिया। सुबह बक्सों के ताले टूटे देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने वारदात की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
कसबे के मोहल्ला रेलवे गंज निवासी आशीष वर्मा मां सोमवती के साथ रहता है। आशीष ने कुछ दिन पहले ही नया घर बनवाया है। गुरुवार रात सोमवती घर में अकेली थीं। आशीष किसी काम से बाहर गया था।
विज्ञापन
आशीष ने बताया अभी मकान में फर्नीचर समेत कई कार्य होने हैं। कमरों में दरवाजे नहीं लगे हैं। घर का मेन दरवाजा बंद कर मां एक कमरे में सोई थीं। छत से चढ़कर जीने से अंदर आए चोरों ने कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
बक्सों में रखी दो सोने की चेन, एक मंगल सूत्र, दो जोड़ी झाला, तीन जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी, तीन नाक की नथ और 27 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब सोमवती उठीं तो बक्सों के ताले टूटे मिले।
सोमवती ने घटना की जानकारी आशीष को दी। घर लौटे आशीष ने कोतवाली में वारदात की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उन्होंने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोहल्ले में आए दिन चोरी की छिटपुट वारदातें होती रहती हैं। शिकायत के बाद भी गश्ती पुलिस लापरवाही बरत रही है।