फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Marital death found hanging from a trap

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 20 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 20 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Marital death found hanging from a trap
लुधियाना में टुकड़ों में मिला बच्चे का शव
बंडारी गांव में बुधवार को ससुराल में विवाहिता का शव फं दे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी वीरेंद्र ने बेटी निशा (22) की शादी करीब एक साल पहले बंडारी गांव के रोहित पुत्र अयोध्या के साथ की थी। वीरेंद्र का कहना है कि शादी के समय में उसने तय सभी शर्तों को पूरा किया था। फिर भी ससुराल वाले निशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर उन्होंने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद से सुसराल वाले निशा को पीटने लगे। उसने बताया कि बुधवार करीब एक बजे रोहित ने फ ोन कर बताया कि निशा ने कमरे में फं दा लगाकर जान ने दी है। उसने ससुराल वालोें पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति रोहित ने बताया कि तीन दिन पहले घरेलू बात को लेकर निशा को डांट दिया था। इसके बाद काफी कहने के बाद भी दो दिन से उसने खाना नहीं खाया था। इस संबंध में उसके पिता को सूचना दी थी और बुलाया भी था।
विज्ञापन


उसने बताया कि मां स्कूल में रसोइया है। बुधवार को वह खाना बनाने गई थी। वह पिता के साथ खेत में थे। दोपहर करीब 12 बजे घर आया तो कमरे में निशा का शव लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ रनजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed