फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mandi met student succumbs to injuries

मंडी के पास जख्मी मिले छात्र ने दम तोड़ा

Wed, 25 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 25 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mandi met student succumbs to injuries
रोते बिलखते मृतक छात्र के परिजन। - फोटो : Amar ujala

मंडी के पास सोमवार रात घायल मिले छात्र की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सिर व माथे पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला बर्रैया पुरवा निवासी नरेश कश्यप के दो बेटों में रोहित कश्यप (22) बड़ा था। नरेश बावन चुंगी के निकट एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। रोहित बीएससी फाइनल का छात्र था। वह गल्ला मंडी के निकट एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। सोमवार को भी वह कोचिंग पढ़ने गया था। छह बजे कोचिंग पढ़ने के बाद निकला था। रात करीब नौ बजे नवीन फल मंडी से करीब 200 मीटर की दूरी पर वह घायल मिला था। उधर से गुजर रहे राहगीरों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


उसके सिर के पीछे के हिस्से में गहरे जख्म के निशान थे और मत्थे पर भी हल्की चोटें थीं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। लखनऊ में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार सुबह परिजन शव को घर ले आए थे। पिता ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed