{"_id":"cb1dba9a4390bcfe61cf1b1850a67b0f","slug":"man-died-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौली थाना के ग्राम दौलतपुर निवासी कल्लू (45) पुत्र देवी प्रसाद शनिवार देर रात गांव निवासी विशाल सिंह के आवास के पास गोली लगने से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कल्लू को मृत घोषित करते ही साथी शव को छोड़ कर भाग गए। अस्पताल कर्मचारियों ने मृत युवक के जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब से मोबाइल मिला। मोबाइल से चिकित्सक ने परिवार के सदस्यों को सूचना दी। सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां सदाप्यारी ने बताया कि कल्लू की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह गांव के ही विशाल सिंह के यहां रहता था और उन्हीं के यहां पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
बताया कि शनिवार को भी वह उसके घर पर गया था। वहीं पर उसको गोली लग गई। मां ने कल्लू को गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि वह तमंचा ठीक कर रहा था। इसी बीच गोली चल गई, जो कि उसको जा लगी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।