{"_id":"5c323f0cbdec22569d466e46","slug":"lovers-father-and-2-brother-arrested-in-young-man-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में प्रेमिका के पिता और दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या में प्रेमिका के पिता और दो भाई गिरफ्तार
Sun, 06 Jan 2019 11:16 PM IST
अर्पना दुबे
हरदोई
हरदोई
Published by: अर्पना दुबे
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर उसकी प्रेमिका सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रेमिका के दो भाइयों और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका, अधजला बोरा, आधार कार्ड और पर्स बरामद किया है। जिस पिकअप से बोरे में बांधकर गोविंदा को सीतापुर ले गए थे, वह पिकअप भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि संडीला कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी गोविंदा सिंह (22) पुत्र दिलीप सिंह कस्बे की एक गारमेंट शॉप पर नौकरी करता था। बुधवार सुबह से ही वह लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में गोविंदा का शव पड़ा मिला था। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। शनिवार देर रात मृतक की मां सुशीला सिंह ने संडीला कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कस्बा के इमलिया बाग निवासी हरीराम गुप्ता, उनकी पुत्री वैष्णवी और लक्ष्मी, पुत्र उत्तम, ज्ञानू, इंदू, शक्कू के विरुद्ध गोविंदा की हत्या कर शव फेंकने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि हरीराम गुप्ता और उसके दो पुत्रों ज्ञान प्रकाश गुप्ता उर्फ ज्ञानू व वेद प्रकाश उर्फ उत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि हरीराम की पुत्री से गोविंदा का प्रेस प्रसंग चल रहा था। हरीराम ने अपनी पुत्री को मोबाइल पर गोविंदा से बात करते पकड़कर मोबाइल तोड़ दिया था। जब यह बात गोविंदा को पता चली तो वह हरीराम के घर दो जनवरी को पहुंच गया और झगड़ा करने लगा। इस पर हरीराम ने पुत्रों ज्ञानू और उत्तम के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और बोरे में बांधकर सीतापुर ले गए। वहीं गोविंदा को बांके से मारकर फेंक दिया। गोविंदा के कागज व बोरा वहीं जला दिया।
विज्ञापन