फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Looted six lakhs of gold on day-to-day basis

दिन दहाड़े तमंचे के बल पर सराफा से छह लाख की लूट

Fri, 21 Apr 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 21 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Looted six lakhs of gold on day-to-day basis
सराफ से लूट की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े चांद बेहटा निवासी सराफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बदल पर रुपये व सोना-चांदी के गहने समेत करीब छह लाख का सामान लूट ले गए। वारदात के समय सराफ दुकन में अकेला था। बदमाश दुकान में घुसे और असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए तिजोरी की चाभी हासिल की और बैग में माल समेट कर भाग निकले। सूचना पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांद बेहटा निवासी सुधीर गुप्ता सराफ ा व्यापारी हैं। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर मोहल्ला चांद बेहटा में जीवारीवा ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। गुरुवार को वह दुकान में अकेले बैठे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे दुकान के सामने दो बाइक ों पर सवार पांच बदमाश आए। दो बदमाश बाइकों पर ही बैठे रहे। जबकि तीन बदमाश दुकान के अंदर पहुंच गए। दुकान के अंदर पहुंच कर उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो बदमाशों में से एक ने उनके मुंह व दूसरे ने पेट में असलहा लगा दिया।  दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में रखी तिजोरी के पास ले गए। इसी दौरान तीसरा बदमाश गोलक से तिजोरी की चाभियां निकाल लाया। बदमाश ने तिजोरी का लॉक खोला और दुकान में ही रखे बैग में सोने-चांदी के गहने और रुपये भर लिए। इस दौरान असलहा लगाए खड़े बदमाशों ने अपने गमछे से सुधीर का मुंह बांध कर फर्र्श पर धकेला और दुकान से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर खड़े बदमाशों ने बाइकों को स्टार्ट कर रखा था। बदमाश बाइकों पर सवार होकर लखनऊ की तरफ भाग निकले। सुधीर मुंह से गमछा खोलकर दुकान से बाहर आए और शोर मचाया। आस-पास के दुकानदारों के आने पर वारदात बताई। सूचना पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, कोतवाल कमलेश नारायण पहुंचे। पूछताछ में सराफा व्यापारी ने बताया कि यामहा और होंडा की बाइकें थी। दोनों बाइकों की प्लेटों पर नंबर नहीं थे। बदमाश तिजोरी में रखे 65,000 रुपये नगद व सोना-चांदी के गहने समेत करीब छह लाख का माल लूट ले गए।


सराफा व्यापारी के अनुसार बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल थी। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed