{"_id":"5bd0b8b8bdec2269612ac523","slug":"lekhpal-caught-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल
hardoi
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के साथ पकड़ा गया लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टे की भूमि की नाप के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कछौना कोतवाली में विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरी के मजरा दिबियापुर निवासी बालकराम पुत्र सीताराम को 12 वर्ष पूर्व ढाई बीघा भूमि का पट्टा किया गया था। बालकराम का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने उसकी एक बीघा भूमि पर 11 साल से कब्जा कर रखा है। भूमि की नाप कराने के लिए उसने लेखपाल को कई बार प्रार्थना पत्र दिया। हर बार लेखपाल उससे रुपये की मांग करता था। गत दिनों बालकराम ने जब लेखपाल विनीत कुमार यादव से नाप के लिए कहा, तो उसने पांच हजार रुपये मांगे। इसकी जानकारी बालकराम ने एंटी करप्शन टीम लखनऊ को दी। बुधवार शाम लेखपाल को रुपये देने के लिए बालकराम ने कछौना चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर पहले से मौजूद लखनऊ की एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, निरीक्षक जटाशंकर सिंह और प्रवीण कुमार, सिपाही बीपी मिश्रा, मुरारी, संतोष द्विवेदी और अखिलेश कुमार ने लेखपाल को पकड़ लिया। लेखपाल को लेकर कछौना कोतवाली पहुंचे। टीम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर विनीत कुमार यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन