फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Land dispute shot, wounded

जमीन के विवाद में गोली मारी, घायल

Wed, 07 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Wed, 07 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Land dispute shot, wounded
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
जमीन के विवाद में अरवल थानाक्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए जल्द दबिश दी जाएंगी।  गोली लगने से घायल हुए मंसूरपुर गांव के रामलखन (48) पुत्र आत्माराम ने बताया कि वे देर रात जा रहे थे।
विज्ञापन


तब गांव के ही बृजेश, शिवस्वरूप, चंद्रेश और आशुतोष ने उन्हें रास्ते में घेरकर उनके ऊपर फायर कर दिया। छर्रे लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। रामलखन के अनुसार हमलावर जमीन के विवाद में उनसे दुश्मनी मानते हैं। इसलिए उन्होंने जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की। कहा कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जाएंगी। बहुत जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed