फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   jwellery and cash theft from 2 shop

सराफा की दो दुकानों से जेवर और नगदी चोरी

Wed, 24 Oct 2018 11:50 PM IST
hardoi
hardoi Updated Wed, 24 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
jwellery and cash theft from 2 shop
सराफ की दुकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर चौराहे पर स्थित बाजार में सराफा की दो दुकानों में मंगलवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान ही गश्त पर निकले सिपाहियों के ललकारने पर चोर जेवरों भरी तिजोरी  छोड़कर भाग गए। दोनों दुकानों से लगभग एक लाख रुपये के जेवर और 35 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव भैंसरी निवासी अखिलेश रस्तोगी की हरिहरपुर में अखिलेश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। इसी दुकान के पड़ोस में शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा निवासी मुकेश चंद्र रस्तोगी की सावित्री ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात दो बजे मुकेश की दुकान में घुसे चोरों ने तीस हजार रुपये के जेवर चुरा लिए। तिजोरी तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके बाद चोरों ने अखिलेश रस्तोगी की दुकान का शटर उचकाया। दुकान में घुसे चोरों ने 70 हजार रुपये की चांदी और काउंटर की गोलक में रखे 35 हजार रुपये चुरा लिए। अखिलेश की दुकान से तिजोरी ले जा रहे चोरों को इलाके में गश्त कर रहे सिपाही रामानंद शुक्ला और संजय मिश्रा ने देख लिया। उनके ललकारने पर चोर तिजोरी छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना सिपाहियों ने दोनों दुकानों के मालिकों को दी। उपनिरीक्षक इंतजार हुसैन को भी अवगत कराया। उपनिरीक्षक ने दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed