फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hcp pistal missing from pickup

पिकअप में बैठे एचसीपी की पिस्टल गायब

Tue, 30 Jan 2018 11:41 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 30 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
hcp pistal missing from pickup
पिकअप की चेकिंग करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

पिकअप से घर लौट रहे एचसीपी की सरकारी पिस्टल गायब हो गई। जानकारी मिलते ही शहर में वाहनोें की जांच के लिए अभियान चलाया गया और जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा। 

विज्ञापन

एचसीपी शकील बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की पीआरवी में तैनात है। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बेहटा गोकुल थाने के सामने से पुलिस लाइन कालोनी स्थित घर आने के लिए एक पिकअप में सवार हुआ। हरदोई में पुलिस अधीक्षक आवास के निकट वह पिकअप से उतरा। तभी उसने देखा कि पिस्टल गायब है। इसकी जानकारी शकील ने सीओ सिटी विजय राना को दी। सीओ ने पूरी घटना से एसपी विपिन कुमार मिश्र को अवगत कराया। सरकारी पिस्टल के गायब होने की घटना को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए पूरे शहर में नाकेबंदी करा दी। एचसीपी सिर्फ इतना ही बता पाया कि वह सफेद रंग की पिकअप पर सवार हुआ था। इसके बाद सीओ सिटी विजय राना, सीओ हरियावां शैलेंद्र सिंह राठौर, सीओ बघौली अखिलेश राजन, सीओ हरपालपुर ममता कुरील ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर पिकअप की खोज शुरू की। शहर कोतवाल आलोक सिंह के नेतृत्व में नवीन गल्लामंडी परिसर में भी जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को शंका थी कि पिकअप में अनाज लदा होगा। सीओ हरपालपुर ममता कुरील ने बताया कि पिस्टल की तलाश के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed