फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi broken wire affixed to the student death

हरदोई में टूटे तार से चिपका छात्र, मौत

Wed, 05 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Wed, 05 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hardoi broken wire affixed to the student death
डेमो - फोटो : demo pic
बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तार टूटने के बारे में विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी गई। इसके बाद भी तार ठीक नहीं कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के  बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी राम किशोर का पुत्र रजनीश (15) दो भाइयों में बड़ा था। वह कस्बा के सुगंध सौरभ विद्यामंदिर में कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह रजनीश करीब छह बजे शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहा था तभी टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। तार पर पैर पड़ते ही वह उससे चिपक कर गिर गया। खेतों की ओर जा रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कराई गई। रजनीश को जब तक तार से अलग किया जाता, उसकी मौत हो गई। रजनीश के ताऊ लालू ने आरोप लगाया कि तार टूटने के बारे में उपकेंद्र पर सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे पहले इसी स्थान पर तार टूटने से तीन मवेशियों की मौत हो गई थी। उधर, एक्सईएन राजा बाबू का कहना है कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है। सूचना देने के बाद भी तार दुरुस्त नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed