फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl Mili, two accused arrested

बालिका मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 27 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl Mili, two accused arrested
demo pic - फोटो : अमर उजाला

टड़ियावां।  गुलरिहा गांव से बालिका का अपहरण करने वाले दो लोगों को पुलिस ने लखनऊ से दबोच लिया है। बालिका भी सकुशल है। पुलिस ने बताया कि आर्केस्ट्रा में मां के नाचने से मना करने पर उसकी बेटी का अपहरण हुआ था। 

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी गुड्डी की पांच वर्षी पुत्री नेहा गुरुवार को स्कूल जा रही थी। स्कूल के बाहर से उसे बाइक से आए दो लोग उठा ले गए थे। गुड्डी ने गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरसंडी निवासी दिनेश और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बालिका के साथ आरोपी को दबोच लिया। अपहरण के बाद दिनेश ने गुड्डी से मोबाइल पर बात कर लखनऊ बुलाया था। आरोपी ने गुड्डी से अकेले आने को कहा था। आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लखनऊ चारबाग से दिनेश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिनेश की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी धर्मेंद्र निवासी लहरपुर थाना सीतापुर को भी दबोच लिया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। बताते हैं दिनेश आर्केस्ट्रा चलाता है, उसमें गुड्डी प्रोग्राम करने जाती थी।


कुछ समय से उसने आर्केस्ट्रा में जाना बंद कर दिया था। इसी बात से दिनेश नाराज हो गया था और दबाव डालने के लिए बेटी का अपहरण कर लिया। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed