फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer suicide by taking poison

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Sat, 24 Mar 2018 11:02 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 24 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide by taking poison
रामविलास की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी। 

विज्ञापन

ग्राम गुलरिया निवासी रामविलास (42) पुत्र मथुरा प्रसाद ने शुक्रवार सुबह घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार आधी रात किसान ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। रामविलास के भाई अनूप मिश्र ने बताया कि रामविलास ने लगभग एक वर्ष पूर्व इलाहाबाद बैंक की नुमाइश चौराहा शाखा से 50 हजार का केसीसी बनवाया था। ये रुपये उसने वापस बैंक में जमा नहीं कराए। उसके परिवार में पत्नी मंजू के अलावा चार पुत्रियां आरती (22), अर्चना (19), अलका (16), संतोषी (8) और एक पुत्र सचिन (12) है। रामविलास के पास सिर्फ पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है। उसे अपनी दो बेटियों आरती और अर्चना की शादी की चिंता सता रही थी। इसके कारण वह काफी परेशान रहता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो रामविलास के पास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना के तहत दिया जाने वाला जॉब कार्ड तो था, लेकिन उसे कभी काम नहीं मिला। ये बात और है कि उसकी ओर से काम की मांग नहीं की गई। परिवार के पास अंत्योदय कार्ड था, जिस पर मिलने वाले राशन से दो जून की रोटी की व्यवस्था हो रही थी। 1995-96 में इंदिरा आवास योजना के तहत उसे कालोनी मिली थी, जिससे एक अदद छत की व्यवस्था हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed