{"_id":"58ed26004f1c1b874acf6eb5","slug":"death-of-old-man-in-shock-of-rupee-withdrawal-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से रुपये निकलने के सदमे में वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से रुपये निकलने के सदमे में वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
छोटी बिटिया (फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी वृद्धा क ी बैंक अकाउंट से रुपये कटने के सदमे में मौत हो गई। उसके खाते से करीब 95988 रुपये का ऑनलाइन सामान की खरीद की गई थी। वृद्धा और उसके बेटे का शाहाबाद की एसबीआई शाखा में संयुक्त खाता है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी रिषीपाल और उसकी मां छोटी बिटिया (75) का शाहाबाद की एसबीआई शाखा में खाता है। दोनों ने ज्वाइंट अकाउंट में ही केसीसी कार्ड बनवा रखा था और बैंक अकाउंट भी सम्मिलित था। रिषीपाल के अनुसार पिछले साल खाते से रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
सके बाद अक्टूबर 2016 में रुपये खाते में जमा कर दिए थे। रिषी ने बताया कि उनके खाते में एक लाख से अधिक रुपये जमा थे। बताया कि 4 अप्रैल 2017 को करीब 12 बजे उसके मोबाइल नंबर पर 9709307155 कॉल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले अपने को बैंक का कर्मचारी बताया था।
विज्ञापन
षी ने बताया कि दूसरी तरफ से बताया गया है उसका एटीएम कार्ड जारी किया जाएगा। जिसमें एटीएम कोड के लिए आधार कार्ड का नंबर बताना होगा। एटीएम मिलने की बात पर उसने आधार कार्ड का नंबर दे दिया था। इसके बाद से उसके अकाउंट से 11 बार में ऑनलाइन शॉपिंग की गई।
जिसमें 95,9888 रुपये निकाले जा चुके हैं। रिषी ने बताया कि सोमवार को वह बैंक गया था जहां पर उसे खाते से ऑनलाइन शॉपिंग में रुपये कटने की जानकारी हुई। रिषी ने बताया कि रुपये कटने के संबंध में उसने बैंककर्मियों से जानकारी ली थी।
जिसमें बताया गया था कि अब रुपये नहीं मिलेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को छोटी बिटिया को हो गई थी। खाते से रुपये कटने के सदमे में उसने दम तोड़ दिया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है।