फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cutting the former head with ax

पूर्व प्रधान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 13 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 13 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cutting the former head with ax
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद गांव में तैनात फोर्स। - फोटो : amarujala

भरावन (हरदोई)।  अतरौली थाना क्षेत्र के छावन गांव के शुक्रवार को मेड़ को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान के भाई ने हमलावरों पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गोली एक युवक के सिर में जा लगी। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एएसपी पूर्वी, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। फिलहाल देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


छावन के मजरा तेरवां निवासी पूर्व प्रधान सुशील कुमार यादव (45) पुत्र रामलोटन का खेत रामपाल यादव (50) पुत्र अशर्फी लाल के खेत के बगल में है। दोनों में मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम सुशील अपने खेत में बोई टमाटर और गन्ने की फसल देखने गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान रामपाल ने बेटे विक्रम (28), गांव के देशराज (45) सहित छह लोग कुल्हाड़ी, कुदाल आदि लेकर खेत पहुंचे और सुशील पर हमला बोल दिया। सिर पर कुल्हाड़ी का वार होने से सुशील की मौत हो गई। मारपीट के दौरान रामपाल के हाथ में भी कुल्हाड़ी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर सुशील का भाई लालबाबू (35) तमंचा लेकर खेतों की तरफ दौड़ा। उसने फायर झोंक दिया, जिससे गोली देशराज के सिर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसी बीच ग्रामीण भी पहुंच गए और विक्रम को दबोच लिया। ग्रामीणों ने विक्रम को पुलिस को सौंप दिया।



सूचना पर एसडीएम संडीला एपी सिंह, सीओ संडीला कमर मजीद गांव मे पहुंचे। घायल देशराज और रामपाल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एहतियातन गांव में चार थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष अतरौली श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed