{"_id":"5b8ad67d42c792463c0514e3","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-house-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नगदी और जेवर चोरी
hardoi
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोर इसी दीवार में नकब लगाकर घुसे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम मानीमऊ के एक घर में नकब काट दी। घर से नगदी और जेवर का बक्सा चुरा ले गए। शनिवार सुबह गांव के बाहर एक बाग में बक्सा पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मानीमऊ गांव निवासी प्रमोद पुत्र इकबाल और उसकी मां नन्हकी देवी शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब काट दी। चोरों ने कमरे में रखे जेवर और नगदी भरा बक्सा पार कर दिया। प्रमोद ने शनिवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि सुबह घर के पीछे खेत जाने के दौरान उसने नकब कटी देखी तो उसके होश उड़ गए। गांव के बाहर बाग में खाली बक्सा पड़ा मिला। प्रमोद ने बताया कि चोर बक्से में रखी तीन जोड़ी तोड़िया, एक अंगूठी, एक बिछुआ और 11 हजार सात सौ रुपये, मोबाइल फोन चुरा ले गए। एसओ पोशीराम शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।