{"_id":"5814e7cc4f1c1b1d66bc1b7a","slug":"brother-shot-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में भाई को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में भाई को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेते एएसपी बीसी दुबे और सीओ योगराज सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र में गंगा पार बसे दीनापुरवा गांव में शनिवार को जानवर बांधने की जमीन के लिए भाइयों मेें विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई ने फायरिंग कर दी। इसमें तीसरे नंबर के भाई की मौत हो गई और हमला करने वाले की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का दीनापुरवा गांव गंगानदी के दूसरे छोर पर है। इस गांव के स्वर्गीय शंभू दयाल यादव के पांच बेटे कन्हैयालाल, मानसिंह, सरनाम, दीवान और हरनाम हैं। तीन बेटों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद भाइयों ने आपस में जमीन-जायदाद बंटवारा कर लिया था।
विज्ञापन
सभी भाई अपने अपने हिस्से में रहते हैं। शनिवार को घर के बाहर पड़ी सहन की जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर कन्हैयालाल और मानसिंह में कहासुनी होने लगी। तीसरे नंबर का भाई सरनाम (24) और कन्हैया की पत्नी रेवती (38) बीच बचाव करने पहुंच गई।
विज्ञापन
इसी बीच कन्हैया घर से बंदूक उठा लाया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से सरनाम की मौके पर ही मौत हो गई और रेवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को कन्नौज जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी बी सी दुबे, सीओ लेखराज सिंह और एसएसआई बीके सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा गंगाचरन पुत्र भूदर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई ने बताया कि विवाद में कन्हैया की पत्नी रेवती भी घायल हुई हैं। रेतवी को किसने गोली मारी इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है, जांच की जा रही है। जांच और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।