{"_id":"570fe5824f1c1b233e4a6af8","slug":"brother-in-law-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने जीजा को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले ने जीजा को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने गए युवक को उसके साले ने गोली मार दी। उसे सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौलागंज निवासी इश्तिखार बेग उर्फ फुल्लू (30) गुरुवार को सुसराल मोहल्ला चांद गढ़िया गया था। वहां पर पत्नी तबस्सुम को विदा कराने को लेकर साले गुड्डू से विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर गुड्डू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी बीच मौका पाकर गुड्डू फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में इश्तिखार ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी पत्नी तबस्सुम के बच्चा हुआ था। वह उसकी छठी करने के लिए उससे रुपये मांग रही थी। जिस पर उसने कहा कि वह अपने मायके में जेवर रख आई थी उसे ले आए। जेवर गिरवी रखकर वह उसे रुपये दे देंगे। इस पर वह विवाद करने लगी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर नौ अप्रैल को तबस्सुम की बहन और भतीजी उसके घर पहुंची और उसे ले जाने लगी। उसने मना किया तो उसकी पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी और उसका इल्जाम उस पर लगा दिया। वह लोग उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। बुधवार को उनके साले गुड्डू का फोन आया कि वह अपनी पत्नी को आकर ले जाए। इस पर वह गुरुवार को पत्नी को लेने पहुंचा था। जहां पर पत्नी उससे विवाद करने लगी। विवाद बढ़ने पर उसके भाई गुड्डू ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।